सांकरा

सांकरा:तालाब में कीटनाशक डालकर लाखों की मछलियां मारने का आरोप, अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

सांकरा। क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर में स्थित एक निजी तालाब में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से कीटनाशक जहर डालने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में ग्राम केसरीपुर निवासी एवं जिला न्यायालय महासमुंद के अधिवक्ता रामदाऊ पटेल ने थाना सांकरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार खसरा नंबर 300/1, 300/2, 300/3 एवं 300/4 में लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित तालाब उनके तथा उनके चाचा परमानंद पटेल, चुडामणी पटेल और मोहनलाल पटेल के नाम पर है। उक्त तालाब में परिवार द्वारा मछली पालन किया जाता है, वहीं गांव के लोग भी निस्तारी के लिए इसका उपयोग करते हैं।
आवेदन में बताया गया है कि 7 जून 2026 की शाम 6 बजे से 8 जून 2026 की सुबह 6 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब के पानी में कीटनाशक दवा डाल दी, जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं और लगातार मर रही हैं। शिकायतकर्ता ने इस घटना से लगभग तीन लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से आहत होकर उनके चाचा मोहनलाल पटेल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उन्हें लकवा (पक्षाघात) हो गया, जिससे उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है तथा बोलने में भी कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का प्रमुख निस्तारी तालाब है। तालाब के पानी के दूषित होने से ग्रामीणों का नहाना-धोना प्रभावित हो गया है और उन्हें अन्य गांवों में जाकर निस्तारी कार्य करना पड़ रहा है।
पुलिस ने आवेदन के अवलोकन के बाद प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच कर दोषियों की पहचान और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!