सरायपाली

सरायपाली:ओपन स्कूल का नया परीक्षा केंद्र बनाया गया

सरायपाला। राज्य शासन के द्वारा

ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक

विद्यालय किसड़ी को ओपन स्कूल का

नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र

बनने की खबर मिलते ही शाला प्रबंधन

एवं विकास समिति के सदस्य एवं

पालकों में उत्साह है। परीक्षा केन्द्र की

दूरी के कारण शहर से दूरस्थ क्षेत्रों के

जो बच्चे परीक्षा नहीं देना चाहते थे, वे

भी अब ओपन स्कूल की परीक्षा में

सम्मिलित हो सकते हैं। ज्ञात हो कि

सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम किसड़ी

दूरस्थ अंचल में स्थित है। पूर्व में

ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए शहर

में एकमात्र सेंटर होने के कारण हाई

स्कूल एवं हॉयर सेकेंडरी की परीक्षा

उत्तीर्ण नहीं कर पाने वाले बच्चों को

सरायपाली शहर में आकर ओपन स्कूल

की परीक्षा देनी पड़ती थी। अब किसड़ी

में भी नया परीक्षा केंद्र खुल जाने से

उस क्षेत्र के आस-पास के कई गाँवों के

बच्चे ओपन स्कूल की परीक्षा दे पायेंगे।

वहीं सरायपाली ब्लॉक में पूर्व से स्थित

परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर

माध्यमिक विद्यालय सरायपाली के साथ

ओपन परीक्षा के लिए अब दो सेंटर हो

गए हैं, जिससे परीक्षार्थी अपने

सुविधानुसार निकट के किसी भी परीक्षा

केन्द्र में परीक्षा दे सकेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!