छत्तीसगढ़

क्षेत्र में पिकअप पलटी लोग घायल

बीती रात बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए. अटेंड कर लौट रहे थे. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में हुआ.

फिलहाल घायलों का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!