सरायपाली: चाकू से वार मामला दर्ज


सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू से जांघ एवं छाती के पास वार करने का मामला दर्ज किया गया है। तिहारी प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पतेरापाली थाना सरायपाली का निवासी है। स्नातक तक पढाई किया है, सहकारी समिति सरायपाली में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। पुत्री वंशिका सन 2019 में मनीष सोनी के साथ प्रेम विवाह कर उसी के परिवार के साथ रहती थी। तीन माह पूर्व से ग्राम बालसी में किराये के मकान लेकर अपने तीन बच्चों के साथ रहती है तथा बंशी चंद्रा पेट्रोल पम्प केन्दूढार में पेट्रोल भरने का काम करती है। दिनांक 18/03/2025 को दोपहर 01/00 बजे खाता खुलवाने के लिए अपनी पुत्री वंशिका को लेकर सरायपाली आया था, खाता नही खुलने से उसको छोडने बंशी चंद्रा पेट्रोल पम्प गया था। दोपहर लगभग 03/00 बजे पेट्रोल पम्प पहुंचा तब दामाद मनीष सोनी पहले से वहां खडा था, पुत्री को मनीष देख कर उससे बात करने के लिए अपने पास बुलाया और उसको बोलने लगा, कि तुम कौन से लडके से बात करती हो मुझे सब पता है, तुमको कई बार मना किया हूं कहकर पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें एक चाकू से उसके जांघ एवं छाती के पास मारने लगा। तब स्वयं लक्ष्मण चौहान, पत्नी मंजूलिका प्रधान और पेट्रोल पम्प में काम करने वाले लोग देखे व सुने है। तुरन्त मोटर सायकल में अपनी पुत्री को लेकर सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















