सरायपाली

शासकीय हाई स्कूल दुलारपाली में धुम धाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

(सरायपाली काकाखबरीलाल). शाउमावि  दुलारपाली में शाला परिवार का 11 वां वार्षिकोत्सव “महक 2020” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल की मुख्य आतिथ्य में तथा ग्राम पंचायत  दुलारपाली सरपंच जयनंद गहीर , बसना विखं शिक्षाधिकारी  जे.आर.डहरिया एवं सहायक विखं शिक्षाधिकारी द्वय बद्रीविशाल जोल्हे एवं लोकेश्वर कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नोविना अमृत जगत के प्रतिनिधि के रूप में पारेश्वर सिंह राय एवं टाकेन्द्र सिंह जगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र बाघ के विशिष्ट अतिथि में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमे प्राथमिक विभाग की ओर से तारे आसमा के, मेड इन इंडिया, तेरी मिट्टी में मिल जावा, सुनो गणपति बाप्पा, ले जा रे ले जा,तारे गिन गिन,तथा माध्यमिक विभाग की ओर से मीठी मीठी लागे मया के बोली,रोना सेर मारो,बरसो रे मेघा मेघा,ओ ओ जाने जाना,आयो रे मारो ढोलना आदि गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।उच्चतर माध्यमिक विभाग के छात्राओं ने सुस्वागतम नृत्य के माध्यम से अतिथियों का भावमय स्वागत किया,साथ ही महुआ झरे,हमर राइज छत्तीसगढ़ गीत पर  नृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी प्रेम को व्यक्त किया, नो प्लास्टिक डांस प्रस्तुत कर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपाय भी बताये और निवेदन किया कि हमें प्लास्टिक का विकल्प ढूंढना चाहिए और पर्यावरण के प्रमुख शत्रु प्लास्टिक को बॉय बॉय कर देना चाहिए।  योग आसन और व्यायाम की संगीतमय प्रस्तुती तथा देशभक्ति नृत्य मेरे प्यारे वतन,ए वतन ए वतन से जहां वीर रस का संचार किया वहीं लंका दहन मौलिक लघुनाटिका में राक्षस बने बच्चों ने अपने हाव भाव और अभिनय कौशल से दर्शकों को खूब हंसाया।वॉलीवुड डांस में मोरनी बनके नाचूँ, मुकाबला मुकाबला, नईं जाणा, राधे राधे ने खूब तालियाँ बटोरी। देवप्रसाद, रमन, अजय सेन, नागेश, दिनेश, समीर, तारेश्वर, संजय साहू ने पारंपरिक संबलपुरी नृत्य केसरी लो की  शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि अमृत पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी मिट्टी अपनी संस्कृति से जोड़कर रखते हैं,आपसी भाईचारे भी बढ़ाते हैं।  इन कार्यक्रमों से बच्चों व्यक्तित्व का चहुमुखी विकास होता है। दुलारपाली धरती का दुलारा गांव है।यहां जो भी आता है दुलार पाता है।आज भी पालकों, माताओं, बहनों का दुलार स्कूली बच्चों को मिल रहा है। इस अवसर पर सत्र भर  शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल,अनुशासन आदि गतिविधियों  में  उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवप्रसाद बंजारा कक्षा बारहवीं साइंस को “स्टूडेंट आफ द ईयर ” एवं बारहवीं कला के छात्र नागेश साहू को विशेष छात्र का पुरस्कार दिया गया। विगत वर्ष वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए तामेश्वर नवमी,टिकेश्वर साहू दसवीं, काजल साहू ग्यारहवीं और शिबोदास कक्षा बारहवीं को मनीष मेडिकल मुन्धा द्वारा पुरस्कृत किया गया।     कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार नायक,दुबेलाल पोर्ते, शरद कुमार बाघ,रोहित कुमार साहू,आर डी निषाद,सांस्कृतिक प्रभारी कविता पटेल,सुशांत प्रधान,हाराधन चौधरी,डी एल खटकर,दामोदर वैष्णव,शंखलाल जगत,अमित चौरसिया, द्रुपत पटेल,जे एन पटेल,एल डी प्रधान,ममता पोर्ते, शुभ्रा प्रधान,सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रेमानन्द भोई और अमित चौरसिया ने किया। इसअवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं , पालकगण एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!