अब यातायात नियमों के पालन के लिए ट्रेंफिक सियान लाया गया

(रायपुर काकाखबरीलाल). वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ़ शेख के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने ट्रैफिक सियान को लेकर आया है। जो ठेठ छत्तीसगढ़ी अवतार मे ठेठ छत्तीगढ़िया भाषा में शहर के प्रमुख चौंक चौराहों पर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए समझाया जाएगा। इसके पूर्व पिछले 1 हफ्ते से सोशल मीडिया माध्यम से सावधान आ रहा है। ट्रैफिक सियान करके एड चलाया जा रहा था। जो रायपुर के लोगों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए समझाइश देगा। आज 4 मार्च को ट्रैफिक सियान रायपुर पहुंच चुका है, जो आते ही शहर के एसआरपी चौक, फाफाडीह चौक व महिला थाना चौक पर यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों को नियमों का पालन कर वाहन चलाने की समझाइश दी गई। बता दें कि इसके पूर्व भी यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए अनेक जन जागरुकता अभियान चलाए गए। हर हर हेलमेट अभियान के तहत 25000 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने जन जागरूकता अभियान चलाया गया था।


























