रायपुर

एक साथ 13 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले मचा हड़कंप

रायपुर (काकाखबरीलाल). प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. होम आइसोलेशन में रहे कोरोना मरीजों के लिए कवर्धा जिले में कॉल सेंटर में बनाया गया है. अब इस कॉल सेंटर में एक साथ 13 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिससे बाकी शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर में 49 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था. जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कॉल सेंटर को सेनेटाइजिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. इसकी पुष्टि कलेक्टर रमेश शर्मा ने की है.

बता दें कि कल प्रदेश में 7,664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. वहीं 11,475 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!