
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
गोल्डी लहरे कोसीर सारंगढ़- जहां कभी पानी की कोई समस्या नही रही किन्तु विगत 4-5 वर्षों से पेयजल हेतु विकराल समस्या का सामना नगरवासी करने पर मजबूर हैं। पेयजल के इस विषय हेतु जोगी कांग्रेस से शहर जिलाध्यक्ष मयूरेश केसरवानी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र मनहर, संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बंजारे, उपाध्यक्ष राम मनहर, महासचिव राजा खान, अर्जुनठाकुर, मोहन बंजारे, उपेंद्र तिवारी, मुकेश तिवारी, उमेश विश्वकर्मा, दुष्यंत अजय, शशि पटेल, शशि तिवारी, अमित अजय, आशिष साहनी, समेत समस्त जोगी कांग्रेस ने पालिका परिषद की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के विरोध में मुखर होते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेतावनी दी है। पानी के विषय मे अभी तक जहां पालिका में विपक्ष की भूमिका सदा से संदिग्ध ही रही है वहीं सत्ताधारी दल सिर्फ कमीशनखोरी में ही ध्यान दे रही है।
वर्तमान नगर पालिका परिषद विगत सवा साल से क्रियाशील है लेकिन एक फ़ीट भी नया पाइप लाइन पानी हेतु नही बिछाया गया है। वर्तमान परिषद चंद ठेकेदारों के उंगलियों पर नाच रहा जिसके कारण सिर्फ सडक निर्माण में ध्यान दिया जा रहा है लेकिन मूलभूत आवश्यकता की ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नही है।

नगरपालिका में जुड़े हुए 21 गांव के लिए भी नगरपालिका अध्यक्ष के पास कोई मास्टरप्लान नही है जिसका खामियाजा नये वार्ड वासी भुगतने को मजबूर हैं। पूर्व में भी पानी की समस्या को लेकर जोगी कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया था जिसके कारण कुछ स्थानों में टंकी फिट करवाई गई थी आने वाले समय मे भी यदि समय रहते नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों के हित मे पेयजल हेतु समुचित कदम नही उठाया तो पुनः पालिका में उग्र प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका अध्यक्ष की होगी।
जिस वार्ड में पानी नही उस वार्ड के लोग जलकर ही ना देवें- मयूरेश केसरवानी
इस विषय मे जोगी कांग्रेस शहर अध्यक्ष मयूरेश केसरवानी ने नगरवासियों से निवेदन किया है कि नगरपालिका सभी से जलकर वसूलती है जिसके बाद वह पेयजल आपूर्ति के नियमों से बंधी होती है, यदि आपको पेयजल ही उपलब्ध करवाने में पालिका असफल है तो फिर नगरवासी जलकर ही क्यों दें।क्योंकि पेयजल हेतु कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है।




























