ग्राम शीतला सभा (समाज)पिथौरा के सोहन निषाद बने अध्यक्ष

नंदकिशोर अग्रवाल,पिथौरा नगर। पिथौरा नगर की पुरातन ग्राम सभा ग्राम शीतला सभा का दिनांक 9/3/25 को आम नागरिक जनो की सहमति से ग्राम सभा के शीतला समाज के संचालन के लिए नये समिति का चयन किया गया। ग्राम शीतला सभा में नव नियुक्त पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया में पिथौरा नगर के सभी सम्माननीय नागरिक जन की उपस्थिति में श्री सोहन निषाद को अध्यक्ष पद का गौरवमयी दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष के पद पर विजय दीक्षित एवं सचिव पद पर इंद्रेश्वर सिन्हा को दायित्व सौंपा गया। अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।पिथौरा नगर ग्राम शीतला सभा एक अति महत्वपूर्ण सभा है। ग्राम शीतला सभा नगर सहित नागरिकों के हितों के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहती है। ग्राम शीतला सभा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति संभियता संस्कार के संरक्षण को लेकर नगर में हर समय पहल कर लोकपर्वों पर अपने संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित करती है। कृषक बंधुओं को लेकर ग्राम शीतला सभा कदम से कदम मिलाकर चलती है।वहीं ग्राम शीतला सभा का गठन आदि शक्ति माता शीतला के आशीर्वाद से पुरातन काल से चल रही एक अति सम्माननीय सभा है।पिथौरा नगर का हर एक नागरिक श्रद्धा के साथ माता शीतला को नगर माता का दर्जा देकर शीतला मंदिर में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराता है।। ग्राम सभा की आम बैठक में प्रमुख रूप से तारक मंडल, लाला तिवारी, प्रेम लाल सिन्हा (पूर्व ग्राम शीतला सभा अध्यक्ष) शिवशंकर पटनायक गोपाल शर्मा चंदरू कका ,सहित नगर जन उपस्थित थे।। इस अवसर पर नवनियुक्त शीतला समिति के अध्यक्ष श्री सोहन निषाद ने कहा कि यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और इस जिम्मेदारी को बड़ो के आशीर्वाद तथा सभी साथियों के सहयोग से पूरी निष्ठा से निभाउंगा।ओर सभी पिथौरा नगर के ग्रामवासियों नागरिको से भी निवेदन करता हूँ कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निर्वहन करने में मेरी सहायता करें व मार्गदर्शन दे।इस अवसर पर मां शीतला के चरणों मे शीश झुका कर पिथौरा नगर की सुख समृद्धि की कामना की।


























