भाजयुमो ने बसना विधायक को खोजा विधायक लापता

महासमुन्द/बसना @काकाखबरीलाल । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की घोषणा जो प्रदेश सरकार के द्वारा जो अपने घोषणा पत्र में वादा किया गया था एवं गंगा जल को हाथ मे पकड़ कर कसम खाई थी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते की पूर्ण रूप से शराब बंदी होगी।
इन्हीं मुद्दों को याद दिलाने के लिए आज पूरे छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस विधायकों के निवास के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है।
इसी तारतम्य में आज बसना विधानसभा के प्रभारी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में बसना विधानसभा के पांच मंडल पिथौरा,सांकरा,बसना पिरदा, गढ़फुलझर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम बसना में विधायक का कार्यालय ढूंढा नही मिलने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना के पूर्व अध्यक्ष एवं उनके कार्यालयमें विधायक का पता पूछा गया।
विधायक वहाँ नही मिलने पर युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने विधायक को ज्ञापन सोंपने सराईपाली कुच किया,सराईपाली उनके निवास के सामने में काफी पुलिस बल तैनात थी तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करते हुए उनसे मिलने की मांग करते हुए उनके निवास के बाहर धरने में बैठ गये।
काफी देर धरने में बैठने के बाद कार्यकताओं ने शराब बंदी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की अंतः उनके प्रतिनिधि ने आ के ज्ञापन एवं प्रतीकात्मक शराब की बोतल ली।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता में आने के बाद अपनी उन घोषणाओं को भूल गयी है जिसेके बलबूते कोंग्रेस सत्ता में आयी हैं उन्ही वादों को याद दिलाने हेतु भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज बसना विधायक को मूलतः 2 मांगो को लेकर,जिसमे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं शराब बंदी अविलंब लागू कराने हेतु ज्ञापन एवं प्रतीकात्मक शराब की बोतलें दिया गया। जिन माताओं बहनों ने दोनों हाथों से कोंग्रेस को वोट देकर सरकार में बैठाया था आज उन्ही को छला जा रहा है एवं ढाई वर्ष बीत जाने पर भी शराब बंदी को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया गया है केवल एक कमिटी बनाकर लीपापोती की जा रही है।
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं शराब बंदी अगर तत्काल लागू नही की गई तो युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा,भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा ने भी संबोधित किया एवं कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा,भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, दीपेश मिश्रा,विकास बघेल,विजय नायक, रितेश देवता,नंदकिशन साव, नरेंद्र यादव,पांचो मंडल अध्यक्ष विजय पटेल,गोविंद साहू,आकाश सिन्हा,अजय पटेल,अरविंद मिश्रा,कमलेश डड़सेना, दुर्गेश सिन्हा,प्रतीक बोस,ललित साहू,आशिष सेन,संभु,योगेंद्र पांडा,प्रकाश सोनी,चरण सिंह,संतोष यादव,सोनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।





























