सरायपाली:सेजेस में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विविध आयोजन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुन्द प्रभात मलिक एवं सरायपाली एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन एवं बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी,बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल एवं प्राचार्य मनोज पटेल के संयुक्त मार्गदर्शन में प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय (सेजेस) सरायपाली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप प्रोग्राम) अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक,निबंध,भाषण, पोस्टर,स्लोगन आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने संदेश दिया गया।यशवन्त कुमार चौधरी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक में लिजा प्रधान,रुचिका विशाल,राजेश्वरी चंद्राकर,हर्षिता साहु,निशा यादव,झरना यादव,हिमानी डहरिया की टीम ने भाग लेकर वोट के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ओजस्वी भाषण से सबको प्रेरित करते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए मत,मतदाता,मतदान के महत्व को स्पष्ट किया जिसमें प्रथम स्थान स्वाति यादव एवं द्वितीय स्थान प्रकृति प्रधान ने प्राप्त किया। विषय आधारित निबंध लेखन स्पर्धा में प्रथम स्थान पर श्रेष्ठ अग्रवाल,द्वितीय स्वाति यादव, तृतीय स्थान पर प्रीति बाघ एवं प्रकृति प्रधान रहीं जिन्होंने निबंध में अपने मौलिक विचार लिखकर निष्पक्ष मतदान के महत्व को प्रतिपादित किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति बाघ,द्वितीय रुचिका विशाल, तृतीय हर्षिता साहु रहीं एवं लिजा प्रधान,राजेश्वरी चंद्राकर का प्रदर्शन भी उत्कृष्ठ रहा। प्रतिभागियों ने स्लोगन लेखन कर ‘वोट जरूर देने’ के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनय अग्रवाल,द्वितीय स्वाति यादव एवं श्रेष्ठ अग्रवाल,तृतीय राजेश्वरी चंद्राकर एवं वर्षा पटेल रहीं। रुचिका विशाल,लिजा प्रधान,कोमल प्रधान,अखिलदेव डडसेना,प्रीति बाघ,टीशा प्रधान,प्रकृति प्रधान,बीना पटेल,गगन साहु, दिव्यांश पटेल,याज्ञिनी नायक आदि ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर रंगीन चित्र उकेरते हुए मतदाता जागरुकता का संदेश दिया।
“मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी’’ सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम(स्वीप) अंतर्गत मतदाता शिक्षा,मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाताओं की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को वोट देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। संकुल प्राचार्य जगदीश प्रसाद पटेल,सीएसी कामता प्रसाद पटेल ने स्वीप कार्यक्रम की काफ़ी सराहना किया है वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षक श्याम सुन्दर दास,विनोद कुमार चौधरी,शिक्षिका रश्मि राजा,शिक्षक दिनेश पटेल, शिक्षक विशीकेशन नैरोजी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
































