बसना

जनपद सदस्य के पद के लिए अब छोटे हाथी वाले कि एंट्री : क्षेत्र क्रमांक 11 से ओंकार गंगाधर खुटे ने भरा नामांकन, आसपास गांव वालों के आशीर्वाद से लड़ रहा हूं चुनाव – ओंकार गंगाधर

विजय कुमार चौहान, बसना। लोकतंत्र की यही खूबसूरती होती है कि यहां राजा का बेटा राजा नहीं जो योग्य होता है जो उसके काबिल होता है वही राजा बनता है। जीहां हम बात कर रहें हैं राज्य में हो रहे पंचायती चुनाव के बारे में जहां गांव स्तर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य सहिंत विभिन्न पदों के लिए चुनाव सम्पन्न किया जा रहा है। इसी बीच अब क्षेत्र क्रमांक 11 से छोटे हाथी वाले के नाम से प्रसिद्ध गंगाधर खुटे अपनी पत्नी ओंकार बाई को जनपद सदस्य का चुनाव लड़वा रहें हैं। गंगाधर खुटे ने काकाखबरीलाल से बात करते हुए बताया की गांव वालों के आशीर्वाद एंव सहयोग से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं, वे एक किसान पुत्र होने के नाते खेती किसानी के अलावा क्षेत्र में अपने छोटे हाथी वाहन से प्रतिदिन आवागमन करते हैं एंव आसपास गांव में समान पहुंचाने एंव ले जाने का काम करते हैं जिसके कारण वे क्षेत्र में छोटे हाथी वाले के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं।

आगे बताया कि गांव वालों के अपार प्यार एंव सहयोग से वे चुनाव लड़ रहे हैं, जनपद क्षेत्र उमरिया, कोलियारी, मेढ़ापाली आदि गांवों से उन्हें काफी समर्थन प्राप्त हो रहा है अब जब वे चुनावी मैदान में उतर गए हैं तो लड़कर जीतकर आने का दावा कर रहें हैं।

कुल 11 गांव के मतदाता करेंगे मतदान

क्षेत्र क्रमांक 11 के अंतर्गत धानापाली, पितईपाली, परसकोल, कुम्हारी, कर्राभौना खुसरूपाली, उमरिया, कोलियारीडीह, मेढ़ापाली, ठुठापाली, हरिलछापर सहित कुल 11 गांव आते हैं जिसके लिए नामांकन की आज आखरी दिन है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!