बसनामहासमुंद

रा.से.यो.इकाई- 318 द्वारा मनाया गया युवा दिवस

काकाखबरीलाल भंवरपुर – शा.बा.उ.मा.वि.-भंवरपुर के   प्राचार्य जे.पी.एस. नेताम के निर्देशानुसार  रा.से.यो. इकाई- 318 के द्वारा रा.से.यो के प्रतीक पुरूष स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर मे युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य टी.के.पटेल, एच.आर.चौहान, पी.एन.सेठ, ए.के.बाघ, एस.एस.साहू, भोई सर, निर्मलकर सर, एवं एन. के.दीवान इत्यादि के द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात् युवा वर्ग के दिगविजय साहू, कमलेश,राहुल सिदार, योगेश पटेल, इत्यादि का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । तत्पश्चात्  पंकज सिदार द्वारा इस युवा दिवस के अवसर पर युवा गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई,एवं पी.एन. सेठ सर द्वारा भी गीत प्रस्तुति दी गई जो कि सराहनीय रहा ।  तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी एन.के.दीवान द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का संक्षिप्त जीवन परिचय,उनके आदर्श वाक्य, उनके सिध्दांत इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया गया, शिक्षक एच.आर.चौहान द्वारा भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय, उनके बाल्याव्स्था की कहानी , उनकी विदेश यात्रा इत्यादि की संक्षिप्त जानकारी दी गई, एवं वहाँ उपस्थित सभी युवा वर्ग(युवाओ) और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई इसके बाद मिष्ठान वितरण के पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी एन.के.दीवान द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ! इस युवा दिवस में रा.से.यो. के स्वयं सेवको, विद्यार्थियों एवं विद्यालय के समस्त  शिक्षकगण, शिक्षिकाओं, कर्मचारियो की गरिमामय उपस्थिति में यह युवा दिवस कार्यक्रम सफल संचालित हुअा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!