छत्तीसगढ़

जिले में एप की मदद से चोरी हुई बाइक मिल रही

जिले में चोरी हुए वाहनों की बरामदगी अब एक क्लिक में संभव हो गई है। यह स्मार्ट पुलिसिंग पहल आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा लॉन्च किए गए ‘सशक्त एप’ की मदद से हो रही है। इस एप के माध्यम से पुलिस ने लगातार सफलता प्राप्त की है, और अब तक 12 चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा चुका है। हाल ही में, सुपेला पुलिस ने ‘सशक्त एप’ के माध्यम से दो चोरी के वाहनों को बरामद किया है। ये दोनों वाहन फरीदनगर ग्राउंड और मिलन चौक के पास संदिग्ध रूप से खड़े हुए थे। एप की सहायता से इन वाहनों की पहचान की गई और तुरंत कार्रवाई की गई। आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि सशक्त एप के लॉन्च होने के बाद से दुर्ग जिले में पुलिसिंग की प्रक्रिया में सुधार आया है और कार्यकुशलता में भी वृद्धि हुई है। अब तक, इस एप को 800 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इस एप की मदद से रोजाना अभियान चलाकर चोरी हुए वाहनों को ट्रैक किया जा रहा है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता में भी सुधार हो रहा है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!