सरायपाली

सरायपाली: यहां गाड़ी क्यों खड़ी किया कहते मारपीट

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत  गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। परमेश्वर सोनी ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है, सोना चांदी बनाने का काम करता है, कि दिनांक 28/12/2024 को रात्रि 08:30 बजे  रवि त्रिपाठी के किराना दुकान के पास पानी लेने अपने साथी तरूण श्रीवास के साथ अपनी वाहन फोर्ड फिस्टा क्रमांक OR02 BJ 0023 से पानी लेने गया था रविनारायण त्रिपाठी के किराना दुकान के पास अपनी वाहन को खड़ी किया था तभी रविनारायण त्रिपाठी का पिता जी कृष्णराज त्रिपाठी आया और बोला कि यहां गाड़ी क्यों खड़ी किया है  बोला पानी टंकी में पानी भरने आया हूं तो वह अपने लड़के रविनारायण त्रिपाठी को फोन कर बुलाया रविनारायण त्रिपाठी तुरंत आ गया फिर दोनों यहां गाड़ी खड़ी करने किसने बोला कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगे  गाली गलौज करने से मना किया तो  कृष्णराज त्रिपाठी जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे डंडे से मारपीट करने लगा एवं उसका लड़का रविनारायण त्रिपाठी जान से मारने की धमकी देते हुये गला को पकड़ लिया था दोनो एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने से  पीठ में दोनों भुजा में बायां पैर के जांघ में चोंट लगी है घटना को तरूण श्रीवास छुड़ाया तो उसे भी दोनों मारपीट किये हैं   पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!