महासमुंद: वाक पर निकली महिला मौत


महासमुंद (काकाखबरीलाल).राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में विगत दिन सुबह मार्निंग वाक पर निकली दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी महिला घायल हो गई। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच
में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रशिक्षु एसडीओपी मोनिका श्याम ने बताया कि पुराना रावण भाठा निवासी किरण चंद्राकर पति आकाश चंद्राकर (23) पड़ोसी राधिका यादव के साथ प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह साढ़े चार बजे रायपुर रोड में मार्निंग वाक कर रही थी। दोनों वाक करते हुए चावला मैरिज पैलेस के पास पहुंची थी कि उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे किरण गंभीर रूप से घायल हो गई और राधिका को मामूली चोंटे आई। राधिका ने घटना की सूचना पति को देते हुए किरण के पति को घटना स्थल पर बुलाया। दोनों को संजीवनी 108 की सहायता से मेडिकल कालेज हास्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ‘जांच पश्चात किरण को मृत घोषित कर दिया।

























