छत्तीसगढ़

मलचिंग पद्धति से किए जा रहे टमाटर की खेती का कलेक्टर ने किया अवलोकन

कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान ग्राम लालपुर के किसान सौरभ राठौर और उनके भाईयों द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में मलचिंग पद्धति से किए जा रहे टमाटर की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने किसान से टमाटर की उपज, लागत, फायदा, मार्केटिंग आदि के बारे में पूछताछ किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के जिला अधिकारी को लघु एवं सीमांत किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर एवं उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!