पिथौरा/महासमुंद : नपा अध्यक्ष आत्माराम के दखल के बाद यात्री बस अब बस स्टैंड तक शुरू

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल@ पिथौरा।
प्रशासन की उदासीनता के बाद व्यापारी ने अपनी समस्या नपा अध्यक्ष के समक्ष रखी
विदित हो कि करीब 15 दिन पूर्व बस स्टैंड के व्यापारियों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होते देख व्यापारियों के बस स्टैंड तक यात्री बस सुचारू रूप से जारी रखने नप अध्यक्ष आत्माराम यादव को आज इस समस्या से अवगत कराया ।
नप अध्यक्ष आत्माराम यादव ने तत्काल ही महासमुंद जिला परिवहन अधिकारी श्री ध्रुव से संपर्क कर यात्रियों एवं व्यापारियों की समस्या बताई जिस पर जिला आरटीओ अधिकारी श्री ध्रुव ने एसआई एके वर्मा को पिथौरा भेज बस ऑपरेटरों से बात कर यात्री बसों को नगर के भीतर बस स्टैंड तक जाने की हिदायत दी एवं किराया सूची चस्पा करने का भी आदेश दिया।
ज्ञात हो इससे पूर्व व्यापारियों का समूह मिल कर यात्री बसों को स्थानीय बस स्टैंड तक नहीं आने की समस्या लिखित आवेदन नवपदस्थ एसडीएम ओंकारेशर सिंह को बताया था। लेकिन एसडीएम की इस विषय में उदासीनता देखने के बाद व्यापारियों ने इस समस्या को नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव को रखी जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर समस्या दूर की।
उल्लेखनीय हो कि पूर्व में भी व्यापारियों ने बैठक में एसडीएम को सड़क पर लग रहे साप्ताहिक बाजार की समस्या संज्ञान में लाया था तब एसडीएम ने जल्द ही बाजार शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया लेकिन अबतक राहगीर अधिकारी की उपेक्षा का दंश झेल रहे है।

























