सरायपाली
ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर को मारी ठोकर

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। नशे में धुत एक ट्रक चालक ने कल तेज एवं लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक व ट्रेक्टर दोनों खेत में जाकर पलट गए। इससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कल सुबह लगभग 10-10.30 बजे पदमपुर मार्ग पर ग्राम खपरीडीह के भोई ऑटो पॉर्टस के सामने यह दुर्घटना घटित हुई। एक ट्रैक्टर में चालक डुडूमचुवां से ग्राम किसड़ी छड़ खरीदने आ रहा था, तभी उसके ट्रैक्टर को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे दोनों वाहन खेत में जा गिरे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 को सूचना दी और घायल ट्रेक्टर चालक को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लिया गया है।
AD#1






























