महासमुंद:गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।सूरज कुमार ढाडी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 11 दलदली रोड नयापारा महासमुंद मे रहता है कक्षा 08वीं तक पढा लिखा है, ट्रासंपोर्ट का काम करता है कि दिनांक 09/08/2025 को अपनी मोटर सायकल से महासमुंद से अपने घर जा रहा था , पीछे पीछे चाचा बधंन राम ढाडी भी अपने मोटर सायकल से जा रहा था, दोपहर करीब 02/00 बजे काली मंदिर के पास दलदली रोड नयापारा पहुचे थे उसी समय वहा पर पहले से मौजूद सन्नी ठाकुर था वह चाचा बंधन को देख कर मोटर सायकल को हाथ देकर रोकवाया मेरे चाचा मोटर सायकल को रोका तभी बंधन राम को सन्नी ठाकुर बोला की तुम बहुत होसियार बनता है तब चाचा बोला की क्या हो गया तभी सन्नीे ठाकुर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया। फिर स्वयं और चाचा बंधन दोनो थाना आये, दोपहर करीब 03 बजे थाना परिसर में थे उसी समय घर से फोन आया और बताया कि सन्नी ठाकुर और उसका भाई विक्की ठाकुर, राजा ठाकुर व नत्था सभी घर के पास आकर गंदी गंदी गाली दे रहा है तब थाना से गया तो देखा कि विक्की ठाकुर , सन्नी ठाकुर, राजा ठाकुर, नत्था सभी लोग परिवार के सभी सदस्यों को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तभी देखा स्लोक को नत्था हाथ मुक्का एवं डंडा से , शिवनंदन को विक्की ठाकुर डंडा से , दीपक को सन्नी एवं नत्था हाथ मुक्का एवं डंडा से , फुलनदेवी को राजा ठाकुर हाथ मुक्का से , कोमल देवी को सन्नी एवं राजा ठाकुर हाथ मुक्का से मारपीट कर किया है। जिससे चोटे आयी है घटना को स्वयं तथा भीम साहू , संतोष साहू , नीलम देवी देखे व सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















