सरायपाली

यादव समाज द्वारा दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली 9 को

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। सर्व यादव समाज

सरायपाली के द्वारा सामाजिक भवन

का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के

कारण आगामी 9 अक्टूबर को एक

दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली

निकालकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय

लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए

समाज के अध्यक्ष विजय कुमार यादव

ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के

द्वारा सरायपाली के वार्ड क्रमांक 9 में

यादव समाज के सामाजिक भवन

निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ

करने पर कुछ लोगों के द्वारा तोड़-

फोड़ कर व्यवधान उत्पन्न किया गया,

जिसका निराकरण प्रशासन के द्वारा

आज पर्यन्त तक नहीं किया गया है।

इससे आक्रोशित सामाजिक जनों ने

उक्त सामाजिक भवन निर्माण कार्य

प्रारंभ करने की मांग को लेकर एक

दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का

निर्णय लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!