टेकनोलॉजी

कमाई के लिए अब वॉट्सऐप स्टेटस में दिखाए जाएंगे विज्ञापन, साथ ही आने वाले हैं ये शानदार 5 फीचर्स

काकाखबरीलाल. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपनी कमाई बढ़ाने के लिए वॉट्सऐप के स्टेटस में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रही है। वॉट्सऐप के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस डेनियल ने बताया कि कंपनी वॉट्सऐप स्टेटस में विज्ञापन दिखाने जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि विज्ञापन के जरिए कमाई की जा सके।

हालांकि, क्रिस ने अभी इस बारे में नहीं बताया है कि स्टेटस में विज्ञापन कब से दिखाए जाएंगे लेकिन टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल तक ये फीचर शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल वॉट्सऐप पर किसी तरह का विज्ञापन नहीं दिखाया जाता।

  • 1.

    • वॉट्सऐप में जल्द ही ‘रिप्लाय प्राइवेटली’ का फीचर आने वाला है जिसकी मदद से ग्रुप चैट करते हुए भी किसी मेंबर से प्राइवेट चैट की जा सकेगी। टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.18.355 में इस फीचर को देखा गया है।
  • 2.

    • वॉट्सऐप में ‘वेकेशन’ और ‘साइलेंट मोड’ के नाम से दो नए फीचर आने वाले हैं। वेकेशन मोड में किसी भी चैट को चैट लिस्ट से हटाकर ‘आर्काइव’ किया जा सकता है। इस फीचर का फायदा ये रहेगा कि अगर आर्काइव चैट ‘म्यूट’ है तो मैसेज आने पर भी वो चैट लिस्ट में नहीं दिखाई देगी।
    • वहीं साइलेंट मोड फीचर की वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज का ‘बैज’ छिपा देगा। अगर किसी ग्रुप या चैट को म्यूट रखा है तो उसके मैसेजेस का बैज ऐप पर नहीं दिखाएगा। मतलब ऐप खोलने पर ही म्यूट चैट में आने वाले मैसेज का पता चलेगा।
  • 3.

    • आईओएस में ‘पिक्चर-इन-पिक्चर’ मोड पहले से मौजूद है लेकिन जल्द ही इसे एंड्रॉयड में भी जारी किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप पर आने वाले यूट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम के वीडियो को चैट करते-करते भी देखा जा सकता है।
  • 4.

    • टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में ‘प्रीव्यू मीडिया फ्रॉम नोटिफिकेशन’ का फीचर देखा गया है और इसे भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से नोटिफिकेशन बार में ही वॉट्सऐप पर आने वाले फोटो या वीडियो का प्रीव्यू देखा जा सकेगा। अभी सिर्फ मैसेजेस का प्रीव्यू ही नोटिफिकेशन बार में दिखता है।
  • 5.

    • इसके अलावा वॉट्सऐप में जल्द ही ‘डार्क मोड’ का फीचर भी आने वाला है। डार्क मोड में दो कलर हो सकते हैं, पहला- डार्क ग्रे और दूसरा- डार्क ग्रीन। इस मोड में इनकमिंग मैसेज को डार्क ग्रे और आउटगोइंग मैसेज को डार्क ग्रीन कलर में दिखाया जाएगा। साथ ही की-बोर्ड भी डार्क कलर में ही दिखेगा।
    • इसके अलावा वॉट्सऐप को सिक्योर करने के लिए ‘टच आईडी’ या ‘फेस आईडी’ का ऑप्शन मिलेगा। इसकी मदद से टच आईडी या फेस आईडी के जरिए ही वॉट्सऐप को अनलॉक किया जा सकेगा। हालांकि, ये दोनों ही फीचर्स आईओएस ऐप में आने की उम्मीद है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!