सरायपाली:पुष्प वाटिका के पास हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ युवक चढा़ पुलिस के हत्थे


सरायपाली . पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को आज दिनांक 01/03/2023 के जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि पवन भोये अपने मोटरसाइकिल में अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर सरायपाली की ओर आ रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ मुखबिर द्वारा बताए स्थान भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के सामने पहुंचकर नाका बंदी किया गया कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक मोटरसाइकिल आते दिखा जिसे रोक्कर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट्स के आगे हैंडल में टंगा हुआ प्लास्टिक थैला में क्या है कहने पर महुआ शराब का होना बताय उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पवन भोये पिता स्वर्गीय सनत भोये उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 7 ताज नगर सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से प्लास्टिक थैला के अंदर पॉलिथीन में 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाल TVS स्पोर्ट मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 80/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जयंत बारिक आरक्षक , जगदीश मरकाम , व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा


























