महासुमंद
महासमुंद : थाना जा रही हूं बोलने पर हथौडी से हमला

महासमुंद. राजेश्वरी कश्यप ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड न0 22 सुभाष नगर संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द मे रहती है सोहम अस्पताल महासमुन्द में सफाई करने का काम करती है । उनकी विवाह 2007 में राकेश कश्यप के साथ हुआ है दो बच्चे है। उनकी पति शराब पीने के बाद अक्सर गाली गुप्तार मारपीट हमेशा करते रहता है।

दिनांक 01 अक्टूबर के रात्रि 10.30 बजे उनके पति शराब पीकर घर आया था और घर के लाईट को बंद करके परेशान कर रहा था लोगो को सोने नही दे रहा था, परेशान होकर बच्चो के साथ थाना जा रही हूं बोलने पर , अश्लील गाली गलौच कर जान से मराने की धमकी देते हुये हथौडी से फेक कर मारा जिससे उनकी सिर, बाया हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





















