छत्तीसगढ़
वन्यप्राणी का शिकार करने वाले शिकारी गिरफ्तार

सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम विरकोल में जंगल में विधुत करंट लगाकर दो वन्य जीवों का शिकार किया गया था, जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वही दुसरा फरार है . सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बबलू पिता भोजराज उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया गया वही लखपति पिता सुकलम विभाग की पहुंच से बाहर है. वन्य प्राणी के शिकारियों को पकड़ने में महांसमुद वनमंडालाधिकारी पंकज राजपूत व उप वनमंडलाधिकारी सरायपाली एके विध्यराज के दिशा निर्देश में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी के द्वारा किया गया.
AD#1























