महासमुंद: बैंक कर्मचारी की बाईक पार

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में घनश्याम सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मचेवा थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, आईडीएफसी बैंक महासमुंद में केसीसी आर0एम0 के पद पर पदस्थ है। प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे डियूटी पर जाता है कि दिनांक 12.09.24 को अपने मोटर सायकल क्र0 CG 06 GM 2463 से डियूटी पर सुबह 10.00 बजे गया था, मोटर सायकल को आईडीएफसी बैंक के पास चावला पैलेस के सामने लांक कर खडी किया था। अपने काम (कस्टमर विजिट) पर साहब के साथ कार में बाहर गया था। शाम करीब 06.30 बजे वापस आया और बैंक अंदर चला गया । बैंक से करीब 07.10 बजे बाहर आकर देखा तो जहा पर अपनी मोटर सायकल खडी किया था वहा पर मोटर सायकल नहीं था, आस पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा सीबीसाईन क्र0 CG 06 GM 2463 चेचिस नं0 ME4JC738FJ7014719 इंजन नं0 JC73E72036582 कीमती करीब 20000/ रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। घटना के संबंध मे अपने साहब कलम गिधवानी , निर्मल पाण्डे, अभिषेक दुबे को बताया । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















