पिथौरा पुलिस ने जांच के दौरान 6 गाड़ियों में दरी कंबल एवं साड़ी रात्रि में परिवहन करते पकड़ा.

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल/पिथौरा । प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 और 11 नवंबर की दरमियानी रात्रि पिथौरा पुलिस द्वारा टप्पा सवैया चेकप्वाइंट पर रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे 6 छोटा हाथी वाहन को रोककर जांच की गई जिसमें सभी गाड़ियों में दरी चद्दर एवं कंबल तथा साड़ियां पाई गई। जांच के दौरान पुलिस को ड्राइवरों ने जानकारी दी की सभी सामान रायपुर के सुमित इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायपुर से माल भरकर बसना जा रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा चाही गई तमाम जानकारी को सारे ड्राइवर स्पष्ट नहीं दे पाए और ना ही सामानों का सारा एवं सही कागजात पेश कर पाए लिहाजा पुलिस द्वारा सभी छ छोटा हाथियों को पिथौरा थाना लाकर तहसीलदार द्वारा जब्ती की कार्रवाई बनाई गई ।सामग्री में छोटा हाथी में दरी, कंबल, साड़ी के रूप में समान थे जिसकी कीमत ₹902,832 कुल जमा राशि का सामान होना पाया गया। इसी तरह जानकारी मिली है कि साकरा में भी चार वाहनों में इसी तरह का सामान की जब्ती बनाई गई है। विदित हो कि अभी जिले में निर्वाचन के मद्देनजर सभी तरफ में पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था कर छोटे एवं बड़े वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है जिससे की इस तरह के मामले को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हो रही है।

























