भंवरपुर:रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भॅंवरपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें घर-घर तिरंगा फहराने हेतु जागरुकता रैली, नशामुक्ति हेतु जागरुकता सहित विभिन्न विषयों पर भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत के महापुरुषों, राष्ट्रीय ध्वज एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत अन्य विषयों पर भाषण प्रस्तुत किया, ओज पूर्ण गीत एवं कविताओं का वाचन किया तथा देश के विभिन्न प्रांतों के भिन्न-भिन्न नाट्य शैली का शानदार मंचन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पालक समिति के अध्यक्ष भोज प्रधान, उपाध्यक्ष शशिकांत बारिक, एसएमडीसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, युधिष्ठिर कर, विद्यालय के प्रभारी एस.एस. साहू, ए भोई अन्य शिक्षक-शिक्षिका गण, पालक गण एवं विद्यालय के ऊर्जावान बच्चों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।


























