तुमगांव: खेत के खेक्सी को क्यों तोड रही है कहने पर पिटाई

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत खेक्सी सब्जी तोड़ने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घुरवा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 05 सिरपुर में रहती है, कृषि मजदुरी काम करती है । रायकेरा जाने वाले रास्ते में हमारा खेत एवं घंसनीन बाई का खेत है जो लगा हुआ है। खेत में खेक्सी का सब्जी लगा हुआ है कि दिनांक 12.09.2025 को दोपहर करीब 01.00 बजे अपने खेत गई तो देखी घंसनीन बाई हमारे खेत में लगे खेक्सी सब्जी को तोड रही थी तो उसे हमारे खेत के खेक्सी को क्यों तोड रही है बोली तो घंसनीन बाई हमारे तरफ के सब्जी को तोड रही हूं बोलकर जबरन गंदी गंदी गाली गलौच देकर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगी जिसे नातिन विद्या लक्ष्मी छोडायी है। घंसनीन की बहू यशोदा बाई भी गंदी गाली देकर जान सहित मारने की धमकी दी है । घंसनीन द्वारा मारपीट करने छाती में दर्द हो रहा है। घटना को सीसराम मिरी देखा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































