आप द्वारा अटल जी को श्रद्धांजलि

काकाखबरीलाल,बसना:-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी बाजपाई जी का 16 अगस्त को शाम 5:05 में दुखद निधन हो गया
आम आदमी पार्टी विधानसभा बसना की ओर से श्रद्धांजलि का आयोजन 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में रखा गया था ।
बसना विधानसभा के घोषित प्रत्यासी संकल्प दास जी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प एवं केंडल जला कर बाजपायी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पाजपायी जी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।
उपस्थित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बसना विधानसभा प्रत्यासी संकल्प दास, केंद्रीय पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार,स्टेट ऑबजर्वर आशिक हुसैन,विधानसभा अध्यक्ष उमीत पटेल,सचिव राजू यदू,सुरेश कश्यप,दिनेश शर्मा,राहूल चतुर्वेदी,भूपेन्द्र यादव,राहुल दास,खिशंद कुमार,शत्रुधन यादव,भूपेन्द्र ,पुष्पेन्द्र मलिक,विनोद,विकाश नन्द, कन्हैया मलिक,शेखर सोन,चित्रकांत गोलू,संतोष डडसेना,लच्छीराम कोसरिया आदि मौजूद थे































