किस राशि के लिए रहेगा महीने का पहला दिन? जानें राशिफल से

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को मेष राशि वालों का दिन सुख-सुविधाओं में बीतेगा, कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं, अटके काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले को महंगा उपहार मिल सकता है, सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि वाले कोई बड़ा फैसला न लें, इन्हें संतान से दुख मिलेगा।
मेष राशि
आज आपका दिन धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों की स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की बात किसी दूसरे के साथ शेयर न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। भोग विलास में दिन बीतेगा। आज किसी को उधार देंगे, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि
इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। नौकरी-बिजनेस में सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपका तनाव बढ़ सकती है। लव लाइफ में टेंशन ज्यादा हो सकती है। संतान से दुख मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और गहरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है, जिससे सभी को खुशी मिलेगी। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। जरूरी कामों के लिए पैसा किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
तुला राशि
परिवार में आज किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि
संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिलेगी, जिससे समाज में आपके सम्मान में इजाफा हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज आप कोई संपत्ति खरीदेंगे, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि के लोगों के दिन की शुरूआत अच्छी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। नौकरी में भी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के संपर्क का फायदा मिलेगा। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ेगी।
मकर राशि
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस के लेन-देन में किसी पर भी अंधा विश्वास न करें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान पर नजर रखें।
मीन राशि
इस राशि वालों को आज माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से खुशी मिलेगी।
























