रायपुर

सात दिनों में 7 लाख मैट्रिक टन धान की ख़रीदी, किसानों को 700 करोड़ का भुगतान

(रायपुर काका खबरीलाल) . धान खरीदी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह ने आज सर्किट हाउस रायपुर में पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की गई है। 1 दिसंबर से शुरु हुई धान खरीदी में आज तक 7 लाख 11 हज़ार मैट्रिक टन धान की ख़रीदी हुई है। जिसका 7 सौ करोड़ रुपए भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है।कमलप्रीत ने कहा कि कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई लगातार जारी है, 15 फ़रवरी 2019 तक धान ख़रीदी की अंतिम तिथि है। कमलप्रीत ने कहा कि यह बात पूरी तरह अफवाह है कि धान खरीदी के लिए शासन ने लिमिट तय कर दी है। उन्होंने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।उन्होने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी की अंतर राशि एक योजना बनाकर देगी। धान खरीदी केन्द्रों में क्षमता अनुसार किसानों को असुविधा से बचाने के लिए टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि भाजपा लगातार धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर सरकार को घेर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!