तबियत विशेष

दुनिया मे हर समस्या का समाधान है,जीवन है तो सबकुछ सम्भव है.. आत्महत्या जैसा कायरतापूर्ण हरकत क्यों..

जीवन के संघर्षों से पीछे हटकर घबराकर,आत्महत्या करना,बहुत बड़ी कमजोरी है,कायरता है।
इस दुनिया मे सभी समस्याओं का कोई न कोई समाधान जरूर है।जीवन की चुनौतियों से डरकर,हारकर मरना बहुत ही गलत कदम है।प्रत्येक व्यक्तियों के जीवन मे पृथक पृथक समस्याएं,चुनौतीपूर्ण, संघर्षपूर्ण समय जरूर आतें है,सुंदर गुलाब का फूल भी कांटो से घिरा होता है न?

चाहे वो कितने भी बड़े पूंजीपति हो या सामान्य व्यक्ति हो या फिर गरीब लोग हो संघर्षो का सामना अलग अलग विषयो को लेकर सभी करते है,लेकिन इन लड़ाइयों से घबराकर हम जीवन लीला को ही समाप्त करने की सोचते हैं वह हमारी बहुत बड़ी गलती है।

विचलित मन से कभी भी कोई ठोस निर्णय लेना सही नही है।जीवन है तो सबकुछ है।हर समस्या का समाधान है अगर जीवन है तो।संघर्ष का सामना करना सीखें,संघर्षो से भागे नही।जीतना हमारा उद्देश्य हो हारना नही। जीवन जीने की कला को सीखें।आत्महत्या महापाप है।

आरती वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार-

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!