छत्तीसगढ़तबियत विशेषरायपुर
पॉजिटिविटी दर में दर्ज की गई बड़ी गिरावट,कोरोना के खिलाफ प्रदेश की बेहतर हो रही स्थिति

रायपुर(काकाखबरीलाल)। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर पिछले छह दिनों से लगातार घट रही है। बीते 9 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% रही है। 9 मई को प्रदेश भर में हुए 48 हजार 732 सैंपलों की जांच में से 9120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।प्रदेश में विगत 5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से नीचे पहुंची है। पिछली बार 5 अप्रैल को यह दर 18 प्रतिशत थी। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर में पिछले छह दिनों से लगातार गिरावट देखी गई है। विगत 4 मई को यह दर 28 प्रतिशत, 5 मई को 25 प्रतिशत, 6 मई को 23 प्रतिशत, 7 मई को 22 प्रतिशत, 8 मई को 20 प्रतिशत और 9 मई को 19 प्रतिशत रही है।
AD#1


























