सरायपाली

सरायपाली : अज्ञात व बुजुर्ग वृद्ध का किया अंतिम संस्कार

सरायपाली :- वृद्धजन सेवा समिति द्वारा  अज्ञात वृद्ध जो वर्षो से शिवमंदिर के पास अस्वस्थ हालात में रह रहा था  उसके निधन की जानकारी मिलने के बाद सराहनीय मुक्तिधाम में सम्मान सहित नगरवासियों व अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया गया । ज्ञातव्य हो कि वृद्धजन सेवा समिति इस तरह का पुनीत कार्य वर्षो से करती आ रही है । जानकारी मिलने के बाद मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा भी मृतक वृद्धजन का अंतिम संस्कार किये जाने का निर्णय लिया गया था किंतु वृद्धजन द्वारा पहल कर दिए जाने से वृद्धजन समिति द्वारा ही अंतिम संस्कार किया ।

ज्ञातव्य हो कि उक्त मृतक वृद्धजन की दयनीय स्थिति को देखते हुवे विद्या भूषण सतपथी के पुत्र डा. मानस सतपथी द्वारा स्वयं होकर उनके घावों को पट्टी लगाकर व दवाइयां भी दी गई थी ।

उक्त वृद्ध को मृत हालात में पाया गया जिसके परिजन व पहचान के व्यवियों का पता लगाने का प्रयास किया गया, पता न लग पाने कि स्थिती को देखते हुये समिति कि अध्यक्ष सुश्री रुखी सिंह ठाकुर द्वारा इसकी सूचना थाना में दी गई । सामूहिक निर्णय के तहत थाना प्रभारी अमीत शक्ला , अशोक शर्मा सीएमओ , BM.O डा.व्ही ऐ के कोसरिया , उप निरीक्षक रनसाय मिरी ,प्रेम पटेल (अमृत होटल), शिक्षक एवं समाजिक कार्यकर्ता तबारक हुसैन, उदय सारथी , आवेश पात्र , परदेशी ,सुनील दीप ,मनिष उरकुल कान्हा फुलचन्द, विश्वनाथ व अन्यो के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!