महासमुंदसरायपाली

मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क कराने गोकुल मेडिकल ने उठाया बीड़ा, आप भी ले सकते हैं लाभ

सागरपाली(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सागरपाली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, सागरपाली के गोकुल मेडिकल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन MGM नेत्र संस्थान रायपुर व वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वधान में किया गया , जिसमे 230 लोगो का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया, जांच के बाद 46 लोगों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हाकित कर ऑपरेशन के लिए भेजने की तैयारी हैं, बता दें कि उनका पूर्णत निःशुल्क ऑपरेशन रायपुर के MGM नेत्र संस्थान में किया जाएगा, ज्ञात हो कि गोकुल मेडिकल के द्वारा  8 फरवरी को नेत्र रोग शिविर लगाया गया था जिसमे 253 लोगो का जांच के बाद उनमें से 48 लोगो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था. गोकुल मेडिकल सागरपाली के संचालक गोकुल पटेल ने बताया कि गरीबों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे मोतियाबिंद के मरीजों के लिए सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा, गोकुल मेडिकल सागरपाली द्वारा आगे भी निशुल्क कैम्प लगाया जाएगा ताकि क्षेत्र के जनता को इनका भरपूर लाभ मिल सके.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!