छत्तीसगढ़

लुभना ने कील और धागे से बनाई भारत का नक्शा और नेताजी का चित्र…गोल्डन वल्र्ड बुक रेकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

एक्सपेरिमेंट और इनोवेशन का जमाना है। जिसने इन दोनों में जरा भी ध्यान दिया वो भीड़ से अलग नजर आता है। सिटी की लुभना ठाकुर भी ऐसा ही कुछ कर रही हैं। वह कील और धागों (ऊन)के जरिए चेहरे तराश रही हैं। साथ ही होम डेकोरेटिव आयटम्स भी बना रही हैं। वे बताती हैं कि अभी तक मैंने 200 डेकोरेटिव आयटम्स बनाए हैं। 3 पोट्रेट भी। हालांकि यह सब ऑर्डर पर ही बनाती हूँ। इंस्टाग्राम पर पेज भी बनाया है। हॉल ही में लुभना ने एक और उपलब्धि हासिल की है। 26 जनवरी को कील और धागे के जरिए भारत का नक्शा और उसमें नेताजी का चित्र अंकित किया है। ढाई घण्टे में 4 बाय 4.5 फीट की इस कलाकृति के लिए उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड में शामिल हुआ है। लुभना ने अम्बुजा मॉल में लाइव बनाया। लुभना कहती हैं, यह कला स्ट्रिंग आर्ट कहलाती है। मैं 4 साल से यह कर रही हूँ। खास बात ये है कि जिस हथौड़ी से मैंने प्लाई में कील ठोंके उसका हैंडल टूटा हुआ है। मेरी मम्मी ने वो हथौड़ी दी है। लुभना जब कील ठोक रही थी हल्की चोट उंगलियों में भी लगी। लेकिन वो दर्द भी मीठा लगने लगा। डंगनिया निवासी 24 साल की लुभना बताती हैं, सबसे पहले मैंने इस आर्ट को मनाली में देखा था। मैंने यूट्यूब पर सर्च किया और सीखा।कई लोगों से मांगी मदद, तब कर पाई
मुझे इस आर्ट को बनाने में चार अलग-अलग संस्थाओं ने मदद की जिसमें लायन्स क्लब रायपुर शिखर भी है। हालांकि मैंने बहुत से लोगों से सम्पर्क किया था। लुभना बताती हैं कि सजावटी चीजें तो जल्दी बन जाती हैं लेकिन पोट्रेट में वक्त लगता है। इस उपलब्धि पर लुभना कहती है कि मैं इस क्षेत्र में आगे बढऩा चाहती हूं। स्पांसर्स की मदद से मैंने यह रेकॉर्ड बनाया। मेरी कोशिश रहेगी कि नई पीढ़ी को भी सिखाऊं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!