छत्तीसगढ़
जिले में चाकूबाजी के बाद अब हसियाबाजी.. दो गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के महावीर नगर स्थित गायत्री विहार में सचिन सिंह नामक युवक की हत्या करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय पोटवानी और कृष्णा पोटवानी ने युवक पर हसिया से हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे, शिकायत के बाद पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
AD#1
























