महासमुंद: हाथ मुक्का से पिटाई मामला हुआ दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजीश वश गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। सोहना श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 12 लालदाडी पारा महासमुंद में रहती है। कक्षा 10 वीं तक पढी लिखी है। गृहणी कार्य करती है । दिनांक 30/10/2025 को सुबह करीबन 07 बजे नल में पानी भरने के लिये गयी थी तभी लक्ष्मी श्रीवास्तव तुम्हारा बच्चा सिद्धार्थ नाली में पेशाब कर दिया है बदबू आ रहा है कहते हुये गाली गलौज करने लगी। तब गाली गलौज करने से मना की तो और जोर जोर से गाली गलौज करने लगी इसी बात को सुनकर प्रभा श्रीवास्तव और खुशबू श्रीवास्तव आकर पुरानी रंजीशवश तीनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये तीनो हाथ मुक्का से मारपीट किये है मारपीट करने से दाहिने हाथ, छाती, पीठ में चोट आयी है। घटना को पति सन्नी श्रीवास्तव और अमित बघेल देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















