नीलांचल के संरक्षक सम्पत ने हरिद्वार जाने वाले संतो की सेवा और सम्मान कर नीलांचल की उपलब्धि बताया और आशीर्वाद लिया

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल। हरिद्वार बाबा रामदेव जी के आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय संत समागम के लिए धर्म जागरण विभाग रायपुर के नेतृत्व में आज बसना विधानसभा से संतो को हरिद्वार के लिए बस से रवाना किया गया।
महान योगियों व संतो द्वारा भागवत कथा सत्संग जैसे धार्मिक आयोजन, समाज में धर्म एवं अध्यात्म के महत्व को नई दिशा देने वाले, योग गुरु एवं उनके शिष्यों द्वारा योग प्रशिक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कराने वाले नीलांचल सेवा समिति, जिसके संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी है जिन्होंने हरिद्वार जाने वाले सभी संतो को साल, श्रीफल एवं जलपान के साथ सोमवार रात्रि विश्राम की व्यवस्था की, तथा मंगलवार सुबह श्री अग्रवाल ने अपने हाथों से सभी संतो को स्वल्पाहार फल खिला कर उनकी सेवा की और उनका चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संतो की सेवा में बसना खंड कार्यवाह श्री सौरभ अग्रवाल जी, श्री रामचंद्र अग्रवाल जी, श्री घनश्याम दीप जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, श्री नारायण प्रसाद श्रीवास्तव जी, श्री सुभााष शर्मा जी, के साथ नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।



























