सरायपाली
सरायपाली :जिनको सायकल मिला ,उनका चेहरा खिला


सरायपाली. अंचल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूथिया में दिनांक 26/11/2022 को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निः शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। जिसमें 30 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूथिया के सरपंच श्री उत्तर जगत तथा अध्यक्ष के रूप में सुनील मेहेर (अध्यक्ष जन भागीदारी समिति) तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में संस्था के प्राचार्य एम दास, पंचानन भोई (विधायक प्रतिनिधि) उपसरपंच बलराम मेहेर उपस्थित थे इसी प्रकार शाला परिवार से सभी शिक्षक गण मधुमंगल प्रधान,देवेन्द्र प्रधान ,विक्रम यादव डिग्रीलाल प्रधान, सत्यनारायण पटेल, शिवकुमार पटेल, सचिन स्वांई, बनिता आचार्य तथा सीमा सेठ उपस्थित थे, उक्त जानकारी संस्था के प्रभारी सी एम चौधरी ने दी।

AD#1





























