लांकडाऊन में मछली पकड़ने के आरोप में 9 आरोपी गिरफ्तार

( सरायपाली काकाखबरीलाल).
कोरोना वायरल के कारण पुरा देश लांकडाऊन है। और धारा 144 प्रभावशाली है। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कायृ करने को कहा गया है। गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी भी करवाया जा रहा है। लेकिन शासन की नियम को ताक में रखकर ग्राम ईच्छापुर में कुछ लोगों के ईशारे पर सैकड़ों लोगों कुरीमुडा़ तालाब में मछली मारने पहुँच गए। तालाब में सभी तरफ सोशल डिस्टेंस की अवहेलना कर मछली मारा जा रहा था। मुखबीर की सुचना पर मछली मरवा रहे 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है। लांकडाऊन का उल्लंघन करने वाले आरोपियों में गजपति मुरचुलिया पिता संतोष मुरचुलिया 44 वर्ष, रघुनाथ सोना पिता घोसेराम सोना 50 वर्ष, दोनों केना निवासी, बैकुण्ठो साहु पिता कंदर्पो साहु 55 वर्ष, भागीरथी साहु पिता वृदांवन साहु 35 वर्ष जालंधर बारीक पिता मुखो बारीक 60 वर्ष, जनकराम साहु पिता कन्हैया साहु 28 वर्ष, दिनेश सिंह पिता त्रिलोचन सिंह 39 वर्ष,
नारायण साहु पिता जालंधर साहु 27 वर्ष, मनोज साहु पिता गोकुल साहु 21 वर्ष इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


























