छत्तीसगढ़

सिंघोड़ा:कार से लाखों रुपए बरामद

सरायपाली  (काकाखबरीलाल).   राज्य की सीमा पर स्थित सिंघोड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ओड़िसा पासिंग कार से  लगभग साढ़े पांच लाख रूपया जप्त किया गया ।

इस संबंध में सिंघोड़ा थाना के टीआई महेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद के बाद  आदर्श आचार सहिता लगते ही पुलिस द्वारा सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है ।

गश्त किये जाने के दौरान अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक महिंन्द्रा थार क्रमांक OD 17 AA 5761 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में एक व्यक्ति बैठा मिला।

जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) अंशुमान प्रधान पिता अंतर्यामी प्रधान उम्र 24 वर्ष ग्राम तालमेंडा अर्जुंदा पोस्ट तालमेंडा जिला बरगढ, ओडिसा का निवासी होना बताया। पुलिस की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई बीच सीट मे रखे एक बैग में अधिक मात्रा में नोट भरा हुआ था।अंशुमान प्रधान को उक्त नगदी रकम के संबंध में पूछताछ की गई !

जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नही होना बताया जिससे  पुलिस की टीम के द्वारा  भारतीय करंसी नोट कुल नगदी रकम 5,26,400 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही सिंघोड़ा थाना व सायबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!