महासमुंद: ईटा से मारपीट



महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दामिन धीवर ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड नं0 18 राम मंदिर के पीछे कुर्मी पारा महासमुन्द में रहती है घरेलू काम करती है दिनांक 25.03.2024 के करीब दोपहर 02 बजे अपने घर में थी घर के बाहर लड़ाई झगड़ा होने की आवाज आई तब घर से बाहर निकलकर देखी कि भाई गोपी धीवर एवं दिनेश धीवर को महासमुंद के राजू यादव, सद्दाम और उसके दोस्त लोग भाई को पुरानी लड़ाई झगड़े की बात को लेकर हाथ मुक्का से मार रहे थे तब अपने भाई को बचाने के लिए गई और अपने भाई गोपी ढीवर को इन लोगों से छुड़ाने लगी तब राजू यादव गालियां देकर अपने हाथ में रखे ईटा से मारने लगा तब वहां खड़े बड़े पिताजी का लड़का दिनेश ढीमर छुड़वाने आया तब ये लोग झगड़ा करने से शांत हुये, उसके बाद भाई गोपी ढीवर अपने गाड़ी के पास जाने लगा तब राजू यादव अपने पास रखे चाकू निकालकर बोला कि आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर भाई के पेट में चाकू मारा और अपनी स्कूटी में बैठकर ये लोग भाग गये राजू यादव के चाकू मारने से भाई पेट में चोट लगी थी एवं खून निकल रहा था तथा राजू यादव के मारने से दाहिने हाथ के भुजा में चोटें आई है, उसके बाद स्वयं और परिवार के लोग भाई की हालत को देखकर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए ले गये वहां से डाक्टर साहब के द्वारा रिफर करने पर अपने भाई का ईलाज एम्स हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराकर ईलाज कराई । राजू यादव, सद्दाम एवं उसके दोस्तों के द्वारा बुरी बुरी गालियां देने से सुनने वालों को बहुत बुरा लगा। इस घटना को वहां खड़े भूनेश्वर चंद्राकर, सतीश कुमार यादव देखे व सुने है पुलिस ने 294-IPC, 307-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























