सरायपाली

सरायपाली:शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला भोथलडीह में न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय प्राथ.एवं उच्च प्राथमिक शाला भोथलडीह संकुल केन्द्र भोथलडीह में समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा न्योता भोज का आयोजन कराया न्योता भोज में पुलाव, मिक्स सब्जी, खीर, पूड़ी, केला, अंगूर सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज का खूब आनंद उठाया| शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक – शिक्षिका,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे ।साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह या किसी खुशी के अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के विकास में वृद्धि होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!