महासुमंद

महासमुंद:24 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नांदगांव में एक 24 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का गला आधा कटा हुआ है। पुलिस ने संदेह जताया है कि अज्ञात आरोपियों द्धारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है। आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में पूनम पटेल उर्फ गोलू पिता सुरेश पटेल 24 साल की लाश बेशरम की झाड़ियों में मिली है। गांव के बच्चों ने लाश देखी और मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी । कोटवार ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसओ मोनिका श्याम, एसडीओपी त्रिपाठी, एस आई मिश्रा पूरी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!