सरायपाली

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में करैत सांप के काटे मरीज को मिला नया जीवन, 10 दिन वेंटिलेटर पर रहे फागुलाल का हुआ सफल इलाज

 

स्वास्थ्य सेवाएं@सरायपाली। 1जून ग्राम अमरकोट निवासी फागुलाल को उस समय करैत सांप ने डंस लिया जब वे रात में सो रहे थे। ज़हर तेजी से शरीर में फैलने लगा और स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए इलाज शुरू किया।

मरीज को गहन चिकित्सा की आवश्यकता पड़ी और उसे 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब 18 दिनों तक ICU में रहने के बाद, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत से अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

फागुलाल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण, ओम हॉस्पिटल प्रबंधक ने मानवीय पहल करते हुए केवल जरूरी मेडिकल और टेस्ट का शुल्क लिया, जबकि अस्पताल का बाकी सारा खर्च पूरी तरह माफ कर दिया गया। यह निर्णय मरीज के परिजनों के लिए किसी राहत से कम नहीं था।

फागुलाल के बेटे ने कहा, “हम बिल्कुल टूट चुके थे – न इलाज का खर्च उठा सकते थे, न उम्मीद बची थी। लेकिन ओम हॉस्पिटल के डॉक्टरों और प्रबंधक ने हमें सहारा दिया और हमारे पिता को नई ज़िंदगी मिल गई।”

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि करैत सांप का ज़हर बहुत तेज़ होता है और यदि समय रहते इलाज ना मिले तो मरीज की जान भी जा सकती है। इस मामले में समय पर लाया जाना और सटीक इलाज ही जीवनरक्षक सिद्ध हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि ओम हॉस्पिटल, सरायपाली न केवल चिकित्सा सेवाओं में सक्षम है, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता
ओम हॉस्पिटल सरायपाली
(83700 08558,077252 99360)
स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय नेशनल हाईवे सरायपाली

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!