सरायपाली: मोमेंटो-मेडल एवं प्रमाण पत्र से छात्रों को किया गया पुरस्कृत


सरायपाली–शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कलेण्डा(तोरेसिंहा) विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती,भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा- वंदना,दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा कुमारी धरित्री प्रधान द्वारा सरस्वती वंदना किया गया । समस्त अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि योगिता एवं श्रद्धा द्वारा गुलाल-तिलक कर किया गया।छात्रा सुषमा,धरित्री, कुसुम द्वारा स्वागत नृत्य किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक विगत वर्ष प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, विगत वर्ष राष्ट्रीय ग्रामीण प्रतिभावान छात्रवृत्ति हेतु चयनित तीन विद्यार्थी, नवोदय में चयनित दो विद्यार्थियों, विद्यालय के अनुशासन एवं बाल कैबिनेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थी,स्काउट गाईड
तृतीय सोपान प्रशिक्षक प्राप्त 08बालिकाओं,एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र,मेडल, मोमेंटो, कॉपी -कलम प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद बिहारी भोई सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, मुरलीधर भोई अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,सरपंच वृन्दावती मिनकेतन पटेल, लोकनाथ चौधरी, प्रभारी प्राचार्य आनंद साहू, संकुल समन्वयक बिन्दु प्रकाश चौधरी, उच्च प्राथमिक शाला प्रधान पाठक ललित कुमार साहू, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक केदारनाथ प्रधान, व्यायाम शिक्षक क्षितीपति साहू ,कार्तिक बाघ, जगदीश प्रधान,गोवर्धन सेठ, प्राथमिक समिति अध्यक्ष श्रीमती केकति भोई, महिला प्रतिनिधि श्रीमती फूलकुमारी मांझी, अहिल्या मेहेर, सीता मेहेर,शिक्षिका श्रीमती मीना साहू, अंजनी साहू,अनिल बारीक, बसंत पटेल, राजेंद्र पटेल, यशवंत जाल,भीष्मदेव चौधरी, सत्येन्द्र साहू, अनूप प्रधान की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थी दुर्गेशिनी,सीमा, यशवंत, धरित्री,योगिता,श्रद्धा,नेहा,दिव्या,आरती,वर्षा, सुषमा, तनिषा, सिद्धी, राजेश,करन, सुमिता,इशिका, दामिनी, इत्यादि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पटेल एवं आभार प्रदर्शन ललित कुमार साहू द्वारा किया गया।

























