सरायपाली

सरायपाली :महाविद्यालय में 10 दिवसीय मूल्य संवर्धन प्रमाणपत्र कार्यक्रम प्रारंभ

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में 10 दिवसीय मूल्य संवर्धन प्रमाणपत्र (वैल्यू एडेड कोर्स) कार्यक्रम का प्रारंभ 01 फरवरी 2023 को हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। सत्र में संसाधन व्यक्तित्व के रूप में जितेश साहू शामिल हुए। उन्होंने मानव- प्रकृति असंतुलन, घटते संसाधन, विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक पीके भोई ने इस अवसर पर कहा गुणवत्ता विकास के लिए आने वाले सत्रों में ऐसे कार्यक्रमों को और बढ़ावा दिया जायेगा। विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. संध्या भोई ने आधुनिक जीवन शैली में प्रकृति के साथ संतुलन पर जोर देते हुए कहा जलवायु परिवर्तन के खतरे के प्रति हमें सावधान होना चाहिए। कार्यक्रम में भूगोल के विभागाध्यक्ष मेघनाथ सिदार, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान क्षीरसागर पटेल, राजकिशोर पटेल, दीपक पारेश्वर, डॉ. राधेश्याम पटेल, सुश्री निरुपमा साहू, शब्या पटेल, पीताम्बर कश्यप, डॉ. मनोज यादव एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित हुए। मंच संचालन श्रीमती हेमलता पटेल के द्वारा किया गया। महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों ने पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया। अंत में दीपक पारेश्वर एवं रुपेन्द्र कुमार पटेल ने महाविद्यालय परिवार की ओर से जितेश साहू के प्रति आभार प्रकट किया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!