देश-दुनियाबड़ी खबर

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

काकाखबरीलाल, सरायपाली । पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पूरा देश उमड़ पड़ा। कहीं शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो कहीं पाक विरोधी नारे लगाकर आक्रोश रैली निकाली गई।
जम्मू – कश्मीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को समूचे देश की जनता ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी श्रद्धांजलि दी है। जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से गुजरात तक देश की आम जनता शहीद जवानों के बलिदान को सलाम करते हुए अलग-अलग तरीकों से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रही है।

सोमवार को सरायपाली में भी सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर जवानों को नमन किया है। सरायपाली में जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जय स्तम्भ चौक से अग्रसेन चौक (सरायपाली) तक विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया तत्पश्चात अंत मे जयस्तंभ चौक में शोक सभा का आयोजन कर हमले में शहिद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
जय स्तम्भ चौक सरायपाली में श्रद्धांजलि अर्पित करने विभिन्न संगठन के सैकड़ों लोगों ने जिसमे सहायक शिक्षक फेडरेशन सरायपाली, छत्तीसगढ़ पंचायत न. नि. शिक्षक संघ, शिक्षक संघ और शिक्षक महासंघ सरायपाली, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, रामचंडी सेवा समिति सरायपाली, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ सरायपाली और आम जन सम्मलित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!